कंप्यूटर गुरु ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा विभिन्न पॉलिटेक्निक कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए एक माह का इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान एवं आधुनिक तकनीकी कौशल प्रदान करना था, ताकि वे अपने करियर की बेहतर शुरुआत कर सकें।

पॉलिटेक्निक छात्रों को इंटर्नशिप प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए

इस एक माह के प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने Web Development एवं Python Programming की प्रायोगिक शिक्षा प्राप्त की। प्रशिक्षण में HTML, CSS, JavaScript, Responsive Website Development, Python की मूलभूत अवधारणाएँ, Logic Building तथा छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स पर कार्य कराया गया, जिससे छात्रों को वास्तविक कार्य वातावरण का अनुभव प्राप्त हुआ।

इंटर्नशिप प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले पॉलिटेक्निक छात्र प्रमाण पत्र के साथ

कंप्यूटर गुरु का उद्देश्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को Industry Ready बनाना है। यही कारण है कि हमारे सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रोजेक्ट आधारित एवं व्यावहारिक शिक्षण पर केंद्रित रहते हैं। हमें विश्वास है कि यह इंटर्नशिप प्रशिक्षण विद्यार्थियों के भविष्य और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कंप्यूटर गुरु ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में इंटर्नशिप प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण समारोह

हम सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं तथा सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए हम पर विश्वास जताया।